उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के असलपुर गांव में सास बहू के बीच हुए झगड़े के चलते बहु ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के असलपुर गांव निवासी महेश की 45 वर्षीय पत्नी शांति देवी का अपनी सास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सास की बात से क्षुब्ध होकर उसने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट महावीर के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी दिनेश कुमार व पायलेट राहुल कुमार के साथ उसको अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

