उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शरकी बवांरा गांव में लोगों द्वारा दवा बताने पर अपना खुद का इलाज करने से महिला की हालत बिगड़ गई। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शरकी बवांरा गाँव निवासी राम चन्द्र की 65 वर्षीय पत्नी रामश्री के पेड़ में कुछ दिनों से तकलीफ रहा करती थी। उसने अपनी तकलीफ की चर्चा लोगो से किया तो लोगों ने कुछ देशी दवा उसको बता दिया। रामश्री ने लोगो के बताई दवा खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी अमित कुमार व पायलेट राकेश सिंह के साथ उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही साथ मे अस्पताल पहुंचे रामश्री के पुत्र राम भवन ने हादशे की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

