उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव में पति-पत्नी के विवाद में पत्नी की बात से क्षुब्ध होकर पति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव निवासी राम गोपाल के 30 वर्षीय पुत्र नरेंद्र का अपनी पत्नी नीलम देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी की बात से क्षुब्ध होकर नरेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको फांसी के फंदे से उतार कर इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसको कानपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

