उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के जखनी गांव में परिवारिक कलह के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जखनी गांव निवासी शुभम की 35 वर्षीय पत्नी नीलम देवी ने घर में हुए विवाद के बाद परिजनों की बात से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश कुमार व पायलेट राहुल कुमार के साथ उसको अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share