उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश तथा सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। वीरेन्द्र रेन्द्र सिंह कुशवाहा के निर्देशन में जनपद के मलवॉ इण्डस्ट्रीयल एरिया में स्थित जे०डी०एस०एल० फ्लोर मिल, आयुष्मान फ्लोर मिल, बी०डी०आर०डी० फ्लोर मिल का निरीक्षण किया गया एवं गुणवत्ता के संदेह पर आटा का 01 नमूना लिया गया। गाजीपुर रोड साकेत नगर, स्थित राग ब्राण्ड के सब्जी मसाला निर्माता इकाई आर०एस०जी० फूड्स प्रोडक्ट्स से दिनांक 08.07.2026 को सब्जी मसाला का नमूना लिया गया था। जॉच रिपोर्ट के अनुसार सब्जी मसाला में TRIAZOPHOS की मात्रा मानक से अधिक पाये जाने पर असुरक्षित (Usafe) घोषित किया गया है। आज दिनांक 04.08.2026 पुनः निरीक्षण करके सब्जी मसाला के 40 पैकेट सीज़ किये गये है और बैंच नम्बर 01 के राग (RAG) ब्राण्ड के सब्जी मसाला के बिक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगायी गयी है। आम जन मानस को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त सब्जी मसालें के उपभोग करने से बचें। सग्रहित किये गये सभी नमूनों को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाई की जायेगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार, दिनेश चन्द्र, धीरज कुमार दीक्षित, अनुराधा कुशवाह व देवेश मिश्रा उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

