उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के नरतौली गांव के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार जीजा साली दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फुलवा मऊ गाँव निवासी स्वर्गीय महादेव का 28 वर्षीय पुत्र रामबाबू अपनी 18 वर्षीय साली गीता देवी पुत्री फूलचंद थाना क्षेत्र के जगतपुर गाँव निवासी को बाइक सवार कर अपने घर से उसको सासुराल छोड़ने जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नरतौली गाँव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार जीजा साली दोनों घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट महावीर ने घायलों को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!