उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के मिहुआपुर मजरे रायपुर भसरौल गांव में सोमवार को एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मिहुवापुर गाँव निवासी धर्मबीर निषाद की शादी सरकंडी गांव निवासी रामा देवी (30) के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला पति के साथ रहती थी। बीते कुछ दिनों पहले महिला का पति प्रदेश चला गया था। सोमवार को महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। बताया गया कि उनकी शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। उनके परिवार में दो छोटी बेटियां हैं। पति धर्मबीर निषाद रोजी-रोटी के लिए परदेश में मजदूरी करता है। महिला का शव फांसी के फंदे पर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर महिला के मौत का कारण जानने में लगी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

