उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव क्षेत्र के हसवा कस्बें कंपोजिट विधालय परिसर में संचालित ब्लॉक संसाधन केंद्र में बीती चोरों ने लोहे के दरवाजे से सटी दीवार काटकर इंटरलॉक तोड़ते हुए जिस कमरें में बैट्रारा सहित अन्य कई लाखों रुपए का सामान अज्ञात चोर वाहन पर रख कर स्कूल से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार बीआरसी कार्यालय सहायक नरेंद्र कुमार ने थाना थरियांव में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि आज सुबह लगभग 9:30 बजे कार्यालय कर्मचारी यदुवेश कुमार ने कार्यालय पहुंचकर ब्लॉक संसाधन केंद्र का मुख्य दरवाजा खोला और देखा कि बीती रात चोरों द्वारा आफिस का मुख्य दरवाजे के पीस नीचे से दीवार काटकर इंटरलॉक को तोड़ दिया गया है और कार्यालय में रखा हुआ लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया गया है। मामले की सूचना हसवा और थाना थारियावं पुलिस की लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए कार्यालय सहायक नरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि चोरों ने दो यूपीएस, एक एलइडी टीवी, एक डीबीआर, दो कैमरे, चार विंग, एक गैस सिलेंडर, एक गैस चूल्हा, सात बैटरी (ट्यूबलर), दो इनवर्टर (डबल बैटरी), दो सोलर पैनल, एक टीएफटी मॉनिटर, एक पानी का कैंपर और साथ में कार्यालय में रखे हुए बर्तन की अज्ञात चोरों द्वारा किया गया।

वही पुलिस को यह भी जानकारी दी कि चोरों को अच्छी तरह पता था कि अगले दिन छुट्टी है चोरों ने बड़े आराम से चोरी कर मौके पर सारा सामान एक चार वाहन से भर ले फरार हो गये। जबकि चोरों ने अज्ञात वाहन स्कूल के पीछे बाउंड्री से सटा लिए और घटनास्थल से एक कमरे की खिड़की को तोड़ दिया। और उसी खिड़की से सारा सामान निकाल कर अज्ञात वाहन में भर कर फरार हो गये। वही पहुंचे ग्रामीणों ने अनुमान लगाया कि चोरों की संख्या अधिक थी । और चार पहिया वाहन से सामान को लोड कर ले जाया गया है। वहीं ब्लॉक संसाधन केंद्र में संचालित कंपोजिट विद्यालय में कुछ माह पहलें भी चोरी हो चुकी है। जिसका आज तक पुलिस खुलासा नहीं हो सका है। ब्लॉक संसाधन केंद्र की दूरी हाईवे से लगभग 1 किलोमीटर है और हसवा के मुख्य मार्ग में ब्लॉक संसाधन केंद्र स्थित है। इसके बाद भी बड़े आराम से चोरों ने चोरी की और सामान को लेकर निकल गए। इसके पहले भी क्षेत्र में कई चोरियां हो चुकी है लेकिन एक भी चोरी का खुलासा न होने कारण चोरों के हौसले बुलंद है। घटना को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बीआरसी आफिस में अज्ञात चोरों द्वारा नकब लगा चोरी हो गई है। अज्ञात चोरों के खिलाफ थारियावं थाना प्रार्थना पत्र दिया गया है।वही हसवा चौकी इंचार्ज अमरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि विधालय में चोरी की सूचना मिली है। अज्ञात वाहन समेत चोरों की तालाश की जा रहीं हैं। वही थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि विधालय में चोरी की घटना हुई है। मौके पर आसपास के सीसीटीवी कैमरे और लोगों से जांच की जा रहीं हैं। बहुत जल्द अज्ञात वाहन समेत चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

