उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बजरंगा चौराहे के समीप किशुनदासपुर में लगे सरकारी आरओ फ्रीजर में ठंडा पानी पीने गया युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया तो परिजन शहर के प्राइवेट अस्पताल और जिला अस्पताल लेकर गए वहां भी ना उम्मीदी हाथ लगी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फतेहाबाद गाँव निवासी प्रेम चन्द का 26 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार दोस्तो के साथ थाना क्षेत्र के बजरंगा चौराहे पर गया था। वहाँ होटल पर नास्ता करने के बाद समीप में स्थित किशुनदासपुर में लगे सरकारी आरओ के फ्रीजर में ठंडा पानी पीने के लिए जैसे उसने फ्रीजर के नल को हांथ लगाया तभी बिजली के करंट की चपेट में आकर वह गम्भीर रूप से झुलस गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही परिजन आत्म संतुष्टि के लिए उसको शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए वहां भी जवाब होने पर परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता प्रेम चन्द ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!