उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले म3 बीती देर रात चांदपुर और जहानाबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी और नकबजनी करने वाले एक अंतर जनपदीय गैंग से मुठभेड़ के बाद बड़ी कार्यवाई की। मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि उनके तीन अन्य साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।।पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश पिछले कई महीनों से इलाके में तार चोरी, ट्यूबवेल की मोटर-स्टार्टर चोरी और मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी का गैंग एक जगह इकट्ठा है। इस पर चांदपुर और जहानाबाद थाने की टीमों ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाई में दो बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान इस प्रकार हुई है शशांक उर्फ रतन निवासी शाम खेड़ा थाना कल्याणपुर छोटे लाल उर्फ छोटू कोरी- निवासी जरारा थाना बकेवर दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ही गैंग के 3 अन्य सदस्यों को भी दबोच लिया। यह सभी नकबजनी की घटनाओं में इनके साथ शामिल थे। गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है।

केबल के तार अलग-अलग पोल से काटकर चुराए गए तारों का बंडल, मोटर-स्टार्टर किसानों के ट्यूबवेल से चोरी की गई मोटरें चोरी की बाइक मंदिर का सामान कुछ दिन पहले थाना जहानाबाद क्षेत्र में हुए मंदिर चोरी की दान पेटिका और घंटे ,इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया देर रात्रि थाना चांदपुर और थाना जहानाबाद की पुलिस द्वारा चोरी और नकबजनी करने वाले गैंग के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें दो आरोपियो के पैरों में गोली लगी है। इनके 3 अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर केबल, मोटर-स्टार्टर, बाइक और मंदिर की दान पेटिका सहित काफी सामान बरामद हुआ है। गैंग के अन्य साथियों की भी पहचान कर ली गई है, उनकी तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है। बरामद सामान की पहचान कराकर असली मालिकों को सौंपने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

