उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में एड्स जागरूकता अभियान के सफल संचालन के संबंध में वर्चुअल बैठक जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जनपदों में दिनांक 12/08/2026 से शुरु होने वाले एच0आई0 वी0/एड्स सघन जागरुकता अभियान प्रारंभ किये जाने के संदर्भ में एवं समस्त विभागों एवं NACP फैसिलिटी के संबंध में विस्तार से चर्चा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 12 अगस्त से दो माह तक चलने वाले इस विशेष एच0आई0वी0/एड्स सघन जागरुकता अभियान की कार्ययोजना बनाकर अभियान को सफल बनाया जाय। एड्स जागरूकता कार्यक्रम जनपद के विशेष पाँच ब्लाकों में- तेलियानी, बहुआ, हसवां, हथगाँव, भिटौरा एवं शहरी क्षेत्र में चलाया जायेगा। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला क्षयरोग अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!