उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोरवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड पर जमालपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गंग गाँव निवासी राम सजीवन तिवारी का 30 वर्षीय पुत्र सरवन कुमार तिवारी बाइक पर सवार होकर घर से शहर किसी काम से आया था। शहर से वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक जमालपुर गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक सरवन कुमार घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share