उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की कल्यानपुर थाना पुलिस द्वारा आज रात्रि थाना क्षेत्रान्तर्गत चौड़गरा जहानाबाद मार्ग से खजुहा रोड नहर के पास हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान मु0अ0सं0 131/26, धारा 123/303(2)/317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 136/26, धारा 123/303(2)/317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 153/2026, धारा 109(1) बीएनएस थाना कल्यानपुर व मु0अ0सं0 67/26, धारा 123/303(2)/317(2) बीएनएस थाना औंग में वांछित व 25,000 रु/- का इनामिया अभियुक्त मोहम्मद फिरोज पुत्र मोहम्मद अनीश निवासी सालेपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी उम्र 42 वर्ष, के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया। घायल/गिरफ्तार उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर, 04 मोबाइल फोन, 05 सिम कार्ड, 01 अपाचे मोटर साइकिल, बेहोश करने वाली दवा का 01 पत्ता, पार्ले बिस्कुट के 02 पैकेट बरामद। प्रकरण के संबंध में थाना कल्यानपुर पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास के संबंध में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों सहित अन्य जनपदों में डेढ़ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

