उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति, जिला मिशन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गाँधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। भूमि संरक्षण अधिकारी ई०ई०सी० खागा द्वारा बैठक का संचालन करते हुए गत वर्ष 2025-26 में दोनों भूमि संरक्षण इकाईयों (ई०ई०सी० खागा एवं राष्ट्रीय जलागम फतेहपुर) द्वारा संचालित आर०के०वी०वाई अन्तर्गत खेत तालाब योजना, आर०ए०डी० योजना, पं० दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना एवं डब्ल्यू० डी० सी० पी० एम० के० एस० वाई 2.0 योजनाओं में आवंटित भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों के सापेक्ष की गयी प्रगति के सम्बन्ध में समिति को अवगत कराया, समीक्षा में दोनों इकाईयों (ई०ई०सी० खागा एवं राष्ट्रीय जलागम फतेहपुर) द्वारा उक्त योजनाओं में प्रगति संतोषजनक पायी गयी। भूमि संरक्षण अधिकारी / सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2026 हेतु भूमि संरक्षण इकाई राष्ट्रीय जलागम एवं ई०ई०सी० खागा को कुल 24 खेत तालाब एवं 04 पम्प सेट का लक्ष्य आवंटित है। खेत तालाब मे कृषकों का चयन वित्तीय वर्ष 2026-27 मे कृषकों का चयन “ई-लॉटरी/ऑटो कन्फर्म” विधि से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होना है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि खेत तालाब के प्रचार प्रसार पर बल दिया जाये और साथ ही विगत वर्षों में दोनों इकाईयों द्वारा अनुदानित खेत तालाब के इच्छुक लाभार्थियों को मोती उत्पादन हेतु स्थानीय स्तर पर पूर्व से मोती उत्पादन कर रहे कृषकों से सम्पर्क स्थापित कर एक्स्पोजर विजिट /प्रशिक्षण कराकर मोती उत्पादन हेतु प्रोत्साहित करें। मत्स्य पालन हेतु इच्छुक लाभार्थी कृषकों की सूची मत्स्य विभाग को उपलब्ध करा दी जाये, जिससे कि कृषकों की आय में वृद्धि हो सके। डब्ल्यू० डी० सी० पी०एम०के० एस०वाई 2.0 योजना के अन्तर्गत एन०आर०एम०, उत्पादन प्रणाली, आजीविका सम्बर्धन आदि में किये गये कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया। पं०दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अन्तर्गत चयनित नवीन परियोजनाओं, खेत तालाब योजनान्तर्गत आवंटित लक्ष्य एवं डब्ल्यू० डी०सी०-पी०एम०के०एस०वाई 2.0 योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गयी तथा समिति का अनुमोदन प्राप्त किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, उप कृषि निदेशक, उपायुक्त मनरेगा, सहा० अभियंता लघु सिंचाई, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सहा०भू०सं० निरीक्षक भूमि संरक्षण अधिकारी आई०डब्ल्यू०एम०पी०, सचिव प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा संस्थान फतेहपुर, प्रगतिशील कृषक ग्राम गढ़ा, एवं नोडल भूमि संरक्षण अधिकारी ई०ई०सी० खागा एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राष्ट्रीय जलागम व भूमि संरक्षण इकाई ई०ई०सी० व राष्ट्रीय जलागम के कार्यालय एवं क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

