उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा एवं भारत मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में वर्ष 2027 की राष्ट्रीय जनगणना के दोनों चरणों—हाउस लिस्टिंग एवं जनसंख्या गणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सहित सभी जातियों की जातिगत जनगणना शामिल किए जाने की मांग को लेकर जयचंद यादव मंडल प्रभारी बी. एम. पी. प्रयागराज के द्वारा क्षेत्रीय विधायिका उषा मौर्य के प्रतिनिधि विकल्प मौर्य को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सांसदों एवं विधायकों से अपील की गई है कि संसद के वर्तमान सत्र में इस महत्वपूर्ण विषय को प्रमुखता से उठाते हुए केंद्र सरकार से वर्ष 2027 की जनगणना के दोनों चरणों में ओबीसी एवं सभी जातियों की जातिगत जनगणना सुनिश्चित कराने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना का माध्यम नहीं, बल्कि देश की सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक नीतियों के निर्माण, संसाधनों के न्यायसंगत वितरण तथा विकास योजनाओं के निर्धारण का आधार भी है। यदि ओबीसी एवं अन्य जातियों का वास्तविक और आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं होगा तो सामाजिक न्याय एवं समान अवसर की अवधारणा अधूरी रह जाएगी। संगठन ने अपने ज्ञापन में संविधान के अनुच्छेद 14, 15(4), 15(5), 16(4), 38, 46 तथा 340 का उल्लेख करते हुए सामाजिक न्याय की भावना के अनुरूप जातिगत जनगणना को आवश्यक बताया। साथ ही जनप्रतिनिधियों से इस विषय को संसद में प्रभावी ढंग से उठाने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा, भारत मुक्ति मोर्चा एवं सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपना समर्थन व्यक्त किया और सामाजिक न्याय तथा समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2027 की जनगणना में ओबीसी सहित सभी जातियों की जातिगत जनगणना को शामिल करने की मांग दोहराई। इस मौके पर जयचंद यादव मंडल प्रभारी बी. एम. पी. प्रयागराज की अगुवाई में शिव सिंह सागर, राकेश कुमार यादव, अशोक यादव, धनश्याम ,प्रेम सिंह, अमित कुमार,रावेंद्र यादव, फूल सिंह यादव ,जीवन लाल गौतम, सूरज सिंह, कमलेश कुमार, राजबहादुर, रामचंद्र, अंजलि देवी, अर्चना सिंह,स्वापनिल पटेल, संजू देवी, गीता मौर्या, निर्मला देवी, सपना देवी, नेहा देवी, उर्मिला देवी, फूलमती देवी, रीता मौर्या,अभय यादव,शनि यादव, सोनू कुमार, विकास कुमार, रेखा देवी, शिव सागर, बच्चू मौर्या सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

