उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोषण मिशन योजना, उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजना एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एण्ड टेक्नालॉजी (आत्मा) योजना की गवर्निंग बोर्ड की बैठक जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। उप कृषि निदेशक द्वारा खरीफ फसलों के आच्छादन विस्तार, सूखे की स्थिति में मिलेट्स फसलों के अधिक से अधिक बुआई हेतु कृषकों को प्रेरित करने, फसल बीमा एवं किसान क्रेडिट से अधिक से अधिक संख्या में कृषकों को लाभान्वित करने हेतु क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से कृषकों के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार कर लाभान्वित कराये जाने हेतु अवगत कराया गया। इसके उपरान्त राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोषण मिशन योजना, उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजना एवं कृषि तकनीकी प्रबन्ध अभिकरण के गतवर्ष के कराये गये कार्यों के साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 में कराये जाने वाले कार्यो का विवरण की जानकारी दी गई , साथ ही सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एण्ड टेक्नालॉजी (आत्मा), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना एवं उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 में प्राप्त भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की पूर्ति की समीक्षा एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्राप्त निर्धारित भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों का अनुमोदन प्रदान किये जाने के साथ आत्मा योजना की जिला कृषि कार्य योजना का अनुमोदन तथा लक्ष्यों की पूर्ति का विभागवार विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने अन्र्तराज्यीय भ्रमण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए ऐसे संस्थानों में महिलाओं एवं एन०जी०ओ०, एफ०पी०ओ० की महिला सदस्यों का प्रशिक्षण कराया जाए जहाँ औद्यानीकरण, मिलेट्स, मत्स्य पालन का उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है, जिससे जनपद की महिलाओं एवं कृषकों उक्त विद्या का तकनीकी ज्ञान प्राप्त हो और उनकी आय में वृद्धि हो। वर्ष 2026-27 के कृषक भ्रमण कार्यक्रम में सम्मिलित कर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित कराये जाने एवं जिला उद्यान अधिकारी को मशरूम की खेती हेतु कृषकों को प्रोत्साहित करने एवं आच्छादन विस्तार किये जाने के निर्देश दिये गये। प्रदर्शन एवं फार्म स्कूल के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि कृषको का चयन कम उत्पादकता वाली ग्राम पंचायतों का चयन किया जाये। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बागवानी, सब्जी एवं औद्यानिक खेती करने वाले कृषकों जलगांव, महाराष्ट्र एवं जयपुर, राजस्थान में प्रशिक्षण हेतु कराये जाने का सुझाव दिया गया। उप कृषि निदेशक, द्वारा मिलेट्स फसलों की तकनीकी ज्ञान हेतु सोनीपत, हरियाणा स्थित संस्थान में प्रशिक्षण कराये जाने एवं मत्स्य निरीक्षक द्वारा मत्स्य पालन करने वाले कृषकों का आंध्रप्रदेश में कृषकों का प्रशिक्षण कराये जाने का सुझाव दिया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय जलागम, भूमि संरक्षण अधिकारी, ई०ई०सी०, जिला उद्यान अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, मत्स्य निरीक्षक, एस०डी०ओ० रेशम, साधना वैश्य, अध्यक्षा, कृषि विज्ञान केन्द्र, थरियांव, डॉ जितेन्द्र सिंह, कृषि वैज्ञानिक, डॉ० संजय कुमार पाण्डेय, कृषि वैज्ञानिक के साथ अन्य समस्त गवर्निंग बोर्ड के अधिकारी / सदस्यों के साथ कृषक उत्पादक संगठन के प्रतिनिधि, एन०जी०ओ० एवं अन्य प्रगतिशील कृषक बैठक में उपस्थित हुए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

