उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के अंदमऊ गाँव में मंगलवार की रात घर में सो रही महिला को जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पंहुचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अंदमऊ गांव निवासी विष्णु की 30 वर्षीय पत्नी मोनी देवी घर में सो रही थी। तभी अर्द्धरात्रि को घर में घुसे साँप ने उसको काट लिया। साँप काटने की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उसे तत्काल इलाज के लिए खखरेरू सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे। तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!