उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित महिचा मंदिर के समीप बुधवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर मां-बेटा घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कौशांबी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के नारा गाँव निवासी मतसम की 43 वर्षीय पत्नी माना बानो अपने 22 वर्षीय पुत्र शाह आलम के साथ अपनी बहन से मिलने थरियांव आई थी। बताते हैं कि वापस लौटते समय जब ये लोग महिचा मंदिर के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया जिससे मां-बेटा घायल हो गए। घायल अवस्था उनको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share