उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कंसपुर रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार की शाम चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के जिला मधुबनी थाना होगडिया गांव चकना निवासी गंगा प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र राधे ठाकुर दिल्ली में नौकरी करता था। बताते हैं कि वह बिहार से दिल्ली जा रहा था। इसी बीच वह बिन्दकी-कंसपुर रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वही घटना कि सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई अमरजीत ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

