उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर क्षेत्र के चतुरपुर गाँव निवासी दो बाइक सवारों की बाइक आपस मे टकरा गई। जिससे दोनों की बाइके क्षतिग्रस्त हो गई मामूली कहा सुनी के बाद मामला शान्त हो गया। उसके बाद पुनः विवाद होने पर धक्का लगने से एक पक्ष के बृद्ध की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चतुरपुर गाँव निवासी राजबहादुर एक बाइक पर जा रहे था तो वही दूसरी बाइक पर ग्राम संगोलीपुर के रहने वाले गोविंद और महेंद्र जा रहे थे। रात 11:00 बजे के आसपास इनकी बाइके आपस में टक्कर गई, जिसमें दोनों की बाइक थोड़ी-बहुत क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया तथा वापस चले गए। इसके कुछ समय पश्चात गोविंद और महेंद्र पुनः राजबहादुर के घर पर गए तथा वहां पर पूर्व में हुई बाइको की टक्कर को लेकर के वाद-विवाद करने लगे। राजबहादुर के पिता रामबरन, जिनकी उम्र 62 वर्ष थी, उनके द्वारा इसका प्रतिरोध किया गया। जिसके उपरांत गोविंद और महेंद्र द्वारा उनको गला पकड़कर धक्का दे दिया गया, जिससे वह जमीन पर गिर गए तथा उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा पहुंचकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाई कराई जा रही है तथा मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर इसमें अग्रिम विधिक कार्यवाई की जाएगी। वही इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

