उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के छिवलहा रोड नवाबगंज के समीप बाइको की भिड़ंत में एक बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के यौहन गांव निवासी मोहम्मद इदरीश का 19 वर्षीय पुत्र नाजिम और उसका छोटा भाई मोहम्मद आशिफ दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के छिवलहा रोड नवाबगंज के समीप पहुंची। तभी सामने से आए दूसरे बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे दोनों भाई रोड पर गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजिम की हालत गम्भीर देखते हुए दोनों भाइयों को सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी रामू वर्मा व पायलेट चरन सिंह के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share