उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में परदेश से रोज़ी रोटी की तलाश में आए अधेड़ की अचानक तबियत खराब हो गई। तुरन्त उसके साथी इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने कुछ जाँच लिखा जाँच कराते समय उसकी तबियत बहुत ज़्यादा बिगड़ गई। तुरन्त उसको इमरजेंसी कक्ष पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बिहार प्रान्त के वैशाली जिले के भवानपुर थानां क्षेत्र के माँगनपुर गाँव निवासी बासुदेव पाण्डे का 55 वर्षीय पुत्र सचितानन्द पाण्डे अपने साले संजीव पाण्डे और गाँव निवासी मुकेश पाण्डे व एक और साथी के साथ बिहार से प्राइमरी स्कूलों के छत्रों की चित्रकला की किताबे लेकर फतेहपुर जनपद के प्राइमरी स्कूलों में जाकर छात्रों को चित्रकला सिखाकर किताबे बेचने का काम कर रहे थे। आज अचितानन्द की तबियत खराब हो गई तो उसका साथी मुकेश पाण्डे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहाँ डॉक्टर ने उसका चेकअप करने के बाद जाँच में ईसीजी कराने को कहा। जिस समय वह ईसीजी कक्ष पहुंचा तभी अचानक उसकी हालत बहुत ज़्यादा गम्भीर हो गई। तुरन्त उसको ईसीजी कक्षा से इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके साथ अस्पताल पहुंचे मुकेश पाण्डे ने फोन कर घटना की सूचना उसके साले संजीव पाण्डे को दिया। सुचना मिलते ही तुरन्त संजीव पाण्डे भी जिला अस्पताल पहुंच गया। उसने हादशे कि जानकारी फोन कर अपने परिजनों को देने के बाद शव को बिना पोस्टमार्टम कराए प्राइवेट एम्बुलेन्स से अपने साथियों सहित बिहार प्रान्त लेकर चला गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

