उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धरियाव थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के समीप अपने खेत मे भिंडी तोड़ते समय किशोर को जहरीला सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी ओम प्रकाश का 17 वर्षीय पुत्र अमन सिंह गाँव के समीप स्थित अपने खेत मे भिंडी तोड़ने गया था। तभी भिंडी तोड़ते समय उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताइ तो घर में हड़कम्प मच गया। परिजनों द्वारा तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

