उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बाँदा सागर रोड पर स्थित सब्जी मंडी में रोड से गुजर रहे बाइक सवार के बाइक में डंडा फसा देने से बाइक गिर गई। जिससे बाइक पर सवार महिला गंभीर से घायल हो गई घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर जनपद के सेन पश्चिम पारा थानां क्षेत्र के स्वजन्ती बिहार सेक्टर 7 / 225 वी डूडा कालोनी मोहल्ला निवासी अमरेश कुमार शर्मा अपनी 45 वर्षीय पत्नी श्यामा शर्मा को बाइक पर सवार कर फतेहपुर जनपद किसी काम से आया था। जब उसकी बाइक ललौली थानां क्षेत्र के कस्बे के बाँदा सागर रोड़ पर स्थित सब्जी मंडी में पहुंची तभी बाँदा जनपद के चिल्ला थानां क्षेत्र कस्बा निवासी केशव के पुत्र विष्णु ने अमरेश की चलती बाइक में डंडा फसा दिया। जिससे बाइक गिर गई और बाइक पर सवार उसकी पत्नी श्यामा शर्मा गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बहुवा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

