उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय का किया गया औचक एवं गहन निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस कार्यालय का औचक एवं गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान द्वारा एच.एस. रजिस्टर, एस.आर. रजिस्टर व पत्रावली, शस्त्र रजिस्टर तथा विभिन्न प्रकार की सूचनाओं से संबंधित अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया। उसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित चुनाव सेल,गार्द रूम, प्रधान लिपिक शाखा, रिट सेल एवं एल.आई.यू (LIU) कार्यालय समेत विभिन्न शाखाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त शाखाओं में साफ-सफाई, अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा कार्यालयीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने हेतु संबंधित प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!