उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश तथा सहायक आयुक्त (खाद्य) – ॥ वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा के निर्देशन में जनपद में फ्लोर मिल का निरीक्षण किया गया एवं गुणवत्ता के संदेह पर आटा का 04 नमूना लिया गया, 1. मलवॉ इण्डस्ट्रियल एरिया स्थित मारूफ इण्ट रप्राइजेज, आदित्य फ्लोर मिल से आटा का 01-01 नमूना लिया गया, 2. फतेहपुर स्थित शक्तिमान फ्लोर मिल, शिव शक्ति फ्लोर मिल से आटा का 01-01 नमूना लिया गया। इस प्रकार जनपद में 09 फ्लोर मिलों का निरीक्षण किया गया। स्वच्छता से सम्बन्धी सुधार कराये गये। आटा में अमिश्रक के रूप में सैलखड़ी, सफेद पत्थर का पाउडर की मिलावट होते नही पायी गयी। आटा के गुणवत्ता के संदेह पर कुल 05 नमूने जॉच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विधिक कार्यवाई की जायेगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार, दिनेश चन्द्र, धीरज कुमार दीक्षित, अनुराधा कुशवाह व देवेश मिश्रा उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

