उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के चित्तापुर मजरे रें गांव में युवती अपने घर की सफाई कर रही तभी उडको जहरीला सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चित्तापुर मजरे रें गांव निवासी जय प्रकाश यादव की 18 वर्षीय पुत्री नैनशी अपने घर में झाड़ू लगाकर सफाई कर रही थी। तभी कूलर के नीचे छिपे हुए जहरीले सांप ने उसको काट लिया सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताइ तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share