उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जगतपुर आदिल गांव में युवती को परिजनों ने किसी बात को लेकर डाँट दिया। परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के जगतपुर आदिल गांव निवासी अर्जुन की 23 वर्षीय पुत्र मोनिका देवी को परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share