उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज अचल प्रशिक्षण केन्द्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० यू०बी० सिंह की अध्यक्षता में निक्षय मित्रों द्वारा 63 टीबी के मरीजों को पोषण पोटली वितरण किया गया। जिसमें भारतीय दोसर वैश्य महासमति अध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता, डा० रचना सक्सेना, शिवा हास्पिटल मैनेजर बबलू मौर्या, डा० राजीव चौधरी अमाया क्लीनिक द्वारा पोषण पोटली दिया गया एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही डा० अशोक कुमार जिला क्षयरोग अधिकारी, द्वारा सभी निक्षय मित्रों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक लोगों को निक्षय मित्र बनने के लिए प्रेरित करें।

इस कार्यक्रम में कविता गुप्ता महिला अध्यक्ष, भारतीय दोसर वैश्य महासमति, सीमा गुप्ता, नम्रता गुप्ता, साजन कुमार गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, मनीष कुमार गुप्ता, सुशील गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, आनन्द गुप्ता, अमित गुप्ता, मो० फैज सिद्दीकी, अवधेश कुमार, प्रशान्त नारायण, हसीब अहमद, भक्तदास आदि लोग उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

