उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां पुलिस को एक अज्ञात पुरुष, जिसकी आयु लगभग 20 वर्ष, लम्बा चेहरा, इकहरा बदन, कद लगभग 5 फीट 7 इंच, रंग साँवला, शरीर दुबला-पतला तथा बाल काले हैं, दिनांक 06.08.2026 को थाना थरियांव क्षेत्रान्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कौवापुर के पास मिला था। वर्तमान में वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौवापुर में चिकित्सकीय निगरानी में सुरक्षित है। वह बोलने एवं अपना नाम, पता तथा निवास स्थान स्पष्ट रूप से बताने में असमर्थ है। उसके दाहिने हाथ पर “अंकुर” नाम का टैटू (Tattoo) गुदा हुआ है। उसने काले एवं सफेद रंग की टी-शर्ट तथा काले रंग का हाफ पैंट पहन रखा है। यदि कोई व्यक्ति उस युवक की पहचान करता हो अथवा उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो कृपया तत्काल अपने निकटतम पुलिस थाना अथवा जनपद पुलिस से संपर्क कर सूचित करने का कष्ट करें, ताकि उसकी पहचान स्थापित कर उसे सकुशल उसके परिजनों से मिलाया जा सके। यदि उक्त व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो अथवा उसकी पहचान हो सके, तो कृपया निम्नलिखित नंबरों पर तत्काल सूचना देने का कष्ट करें, क्षेत्राधिकारी थरियांव मो0नं0 – 9454401290, प्रभारी निरीक्षक थाना थरियांव मो0नं0 – 9454403351
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share