उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप स्थित पहुवे के पेड़ से बकरी के लिए पत्ती तोड़ने गई महिला पर पहले से पेड़ में टूटकर फसी डाल गिर गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बे के वार्ड नंबर 6 निवासी स्वर्गीय राकेश की 35 वर्षीय पत्नी हेमलता जंगल में स्थित महुवे के पेड़ से बकरी के लिए पत्ती तोड़ने गई थी। तभी पहले से पेड़ के ऊपर आंधी से टूट कर फसी डाल नीचे गिर गई और हेमलता डाल की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी रामू वर्मा व पायलेट चरन सिंह के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

