उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2022 में करीब 12.86 करोड़ रुपये की लागत से बनी 12.39 किलोमीटर लंबी महेशपुर, बरकतपुर, अलीपुर भादर से प्रेमनगर मार्ग चार वर्ष में ही जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। बुधवार को खागा मंडी से प्रेमनगर सब्जी लेकर जा रहा एक ई-रिक्शा कस्बे के प्रवेश मार्ग पर गड्ढे में असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में चालक व व्यापारी सुरक्षित रहे, लेकिन ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से सड़क तालाब जैसी नजर आती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। निर्माण एजेंसी को वर्ष 2027 तक सड़क के अनुरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसके लिए करीब 1.19 करोड़ रुपये का प्रावधान भी है। इसके बावजूद सड़क की बदहाल स्थिति से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share