उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवां गांव में गुरुवार सुबह खाना बनाते समय सिलेंडर लीकेज होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा खाद्यान्न, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित मिलन पुत्र श्याम लाल पासवान ने बताया कि सुबह उनकी बहू रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर में लीकेज होने से अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सामान सुरक्षित निकालने का मौका नहीं मिल सका। पीड़ित के अनुसार आग में करीब 3 कुंतल गेहूं, 50 किलो चना, 50 किलो उड़द,1 बोरी आटा, चार कुर्सियां, एक मेज, कपड़े तथा अन्य खाद्य सामग्री और घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आग से परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। वहीं हल्का लेखपाल अनुज कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी तथा शासन की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार जो भी आर्थिक सहायता देय होगी, उसे दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

