उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में हो रही बरसात से जहां एक ओर किसानों के चेहरों में खुशी देखी जा रही है वहीं रास्तों एवं परिषदीय विद्यालयों के प्रांगण में पानी भर जाने से बच्चों एवं शिक्षकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धाता क्षेत्र में पांच और छह अगस्त से हो रही लगातार वर्षा से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं प्राथमिक विद्यालय भुरचुनी के प्रांगण एवं प्राथमिक विद्यालय सुरझानपुर में विद्यालय के रास्ते में पानी भर गया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क बन जाने से विद्यालय सड़क से नीचे हो गया।

जिससे गांव का पानी उफनकर विद्यालय में आ जाता है। जिसके चलते बरसात में बच्चों और शिक्षकों को विद्यालय के कमरों तक जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।सुरझानपुर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव चौधरी ने बताया कि सबसे बड़ी बात तो यह है कि बरसात में पानी भरा होने से तमाम प्रकार के विषैले कीड़ों का भी डर बना रहता है। जिससे अभिभावक सुरक्षा की दृष्टि से बच्चों को विद्यालय जाने से मना भी कर सकतें हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!