उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थानां क्षेत्र के पहाड़पुर गाँव के समीप स्थित अपने खेत गए किसान को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के पहाड़पुर गाँव निवासी सुखनंदन का 35 वर्षीय पुत्र चंद्र किशोर गांव के समीप स्थित अपने खेत गया था। तभी वहाँ उसको जहरीले सांप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी मोहर्रम अली व पायलेट अभिषेक के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share