उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पांच रूपये का सामान लेकर खा लेना मासूम को इतना महंगा पड़ गया कि उसकी मां ने गैस जलाकर चाकू गरम कर उसके दोनो पैर के तलुवो को बूरी तरह जलाने के बाद उसको कमरे में बन्द कर पडोस में बच्चे के बर्थडे में शामिल होने चली गयी। हमजोली बच्चे के बताने पर राज खुला। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव निवासी विनय जो कि इन्दौर में प्राइवेट नौकरी करता है। वहीं उसकी पत्नी गुडिया देवी व 6 वर्षीय पुत्र शुभ गाँव में रहता है। विनय ने बताया कि उसकी पत्नी गुडिया ने बच्चे को 20 रूपये देकर एसएनके गुटखा मंगाया।

जिस पर बच्चे ने 15 रूपये का गुटखा ले लिया और पाँच रूपये सामान लेकर खुद खा लिया। जब वह घर लौटा तो मां तीन गुटखा देख कर आग बबूला हो गयी। पहले उसने बच्चे को पीटा और बाद में गैस जलाकर चाकू गरम कर दोनो तलुओ को बुरी तरह जलाने के बाद एक कमरे में बन्द कर बाहर से ताला लगा पडोसी राजकुमार सिंह चौहान के घर बर्थडे पार्टी में शामिल होने चली गयी। कुछ देर बाद राजकुमार का पुत्र शुभ को ढूंढते हुये उसके घर पहुंचा तो कमरे में वह बुरी तरह रो रहा था। यह देखा वह अपने घर पहुंचा और अपने माता पिता को सारी बात बतायी। जिस पर राजकुमार सहित कई लोग उसे लेकर घर पहुचे और ताला खुलवाया तो बच्चे के पैर तालिबानी सजा के चलते बुरी तरह जले थे। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया। मौके में पहुंची पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मासूम को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। क्या इस तरह की मां होती है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!