उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर आर्शिवाद मैरिज हाल संचालक की बहू ने संदिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार आर्शिवाद संचालक के पुत्र अमित कुमार श्रीवास्तव की पत्नी महिमा श्रीवास्तव ने शुक्रवार की सुबह लगभग 8 घर अन्दर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते है कि घटना से पूर्व महिला ने अपने दोनो पुत्र जो सेन्ट जेवियर्स स्कूल में पढते है उनको स्कूल वैन में बैठाकर घर में वापस आयी तभी घर में घटना घटी। बताते है कि मृतका महिमा भिटौरा में सरकारी स्कूल में टीचर थी। हालाकि मृतिका के परिजनों के न मिलने के कारण घटना की सही जानकारी नहीं हो सकी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!