उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर कबाडी मार्केट में शुक्रवार की सुबह राहगीरो की सूचना पर पुलिस ने नाले से लगभग 34 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम में आये मृतक के परिजन व पत्नी ने शव की शिनाख्त की है। बताते चले कि शुक्रवार की सुबह नाले में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त पोस्टमार्टम हाउस में मृतक की पत्नी शबाना ने इसरार पुत्र अम्बर खान निवासी ग्रेनपुर जिला बहराईच के रूप में करते हुये बताया कि उसकी शादी इसरार से 13 वर्ष पूर्व उसके बइनोई सफीक ने करायी थी। जो मृतक का साढू है। पत्नी ने बताया कि उसके पति को बचपन से ही मिर्गी आने की बिमारी थी। हो सकता है कि इसी वजह से उसकी मौत हुयी है। क्योंकि दो दिन पूर्व ही घर से लापता हुये थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share