उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आज थाना मलवा में आयोजित थाना समाधान दिवस में जन शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग दोनों की आवश्यकता हो, उनमें संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे विवादों का समय रहते निस्तारण आवश्यक है, अन्यथा वे बड़े विवाद का रूप ले सकते हैं। इसलिए सभी अधिकारी प्रत्येक शिकायत का गंभीरता एवं संवेदन शीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका निष्पक्ष एवं तथ्यपरक निस्तारण किया जाए, ताकि शिकायतकर्ता अपने निस्तारण से संतुष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए। थाना समाधान दिवस में राजस्व एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी, थाना प्रभारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!