उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नासेपीर मुहल्ले में शनिवार सुबह एक प्राइवेट शिक्षिका की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या मान रही है। मृतिका का पति जो पेशे से सरकारी शिक्षक हैं, उस पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार नासेपीर मुहल्ले में पिछले 6 महीने से किराए पर रह रहे 30 वर्षीय दिलीप यादव सरकारी शिक्षक हैं। उनकी 28 वर्षीय पत्नी शालिनी यादव एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थीं। दोनों की शादी 2017 में हुई थी और उनका 8 साल का एक बेटा दर्शिक भी है। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि शालिनी की मौत हो गई है। दिलीप ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 5:30 बजे टहलने गया था। 6:30 बजे जब वह वापस लौटा तो पत्नी बाथरूम में पानी के टब में मुंह के बल गिरी मिली। वह तुरंत उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन मामले ने तब तूल पकड़ा जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल के मुआयने में मृतिका के सिर और पैर पर चोट के निशान पाए गए। इससे पानी में डूबने से हुई मौत पर सवाल खड़े कर दिए।


पुलिस ने अपने आला अधिकारियों को जानकारी दिया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी प्रमोद कुमार शुक्ला और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी प्रमोद कुमार शुक्ला ने कहा प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने दिलीप को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। आसपास के लोगों से भी बयान लिए जा रहे हैं, 2017 में हुई शादी के बाद दंपती अपने बेटे के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के नासेपीर में रह रहे थे। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच किसी विवाद की जानकारी पहले नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्यवाई करेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!