उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के अनुश्रवण हेतु शासन द्वारा गठित टास्क फोर्स के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प व अन्य बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं कहा कि परिषदीय विद्यालयों में जिन पैरामीटरों का कार्य शेष है, को जल्द से जल्द पूर्ण कराते हुए सभी पैरामीटरों से संतृप्त किया जाये। उन्होंने कहा कि जिन परिषदीय विद्यालय के भवन जर्जर है, कि नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई है, जल्द से जल्द ध्वस्तीकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्कूल चलो अभियान के तहत लक्ष्य के सापेक्ष स्कूलों में नामांकन की प्रगति कम पाए जाने पर ब्लॉक मलवा हसवा,भिटौरा के खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश बीएसए को दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के शिक्षा की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय और स्मार्ट क्लास के तहत डिजिटलीकरण के माध्यम से शिक्षा दी जाय। उन्होंने कहा कि विभागीय मानक के अनुरूप 100 छात्राओं में एक शौचालय का निर्माण कार्य शेष रह गया है को जल्द से जल्द पूरा कराए। मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय, मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालयों के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए कार्यदाई संस्थाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य कराना सुनिश्चित करे। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयो के उच्चीकरण का कार्य जो शेष रह गया है, को जल्द से जल्द पूरा कराए । उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन की तहत कक्षा–5 तक के छात्रों का शत प्रतिशत असेसमेंट कराते हुए बच्चों को निपुण बनाया जाय। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पीएम श्री विद्यालय/आवासीय बालिका विद्यालयो का माह में दो बार निरीक्षण कर सुरक्षा की दृष्टिगत एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं की जांच कर रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने कहा परिषदीय विद्यालयों में आयोजित होने वाले रीडिंग सेशन की वीडियो सहित रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री पवन कुमार मीना, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

