उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के निवासी 28 वर्षीय उत्तम सिंह पुत्र पप्पू सिंह अपने साथी रवि यादव (निवासी काशी का पुरवा) के साथ बाइक से दवा लेने ऊंचाहार गए थे। दवा लेकर वापस लौटते समय रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उत्तम सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। घटना की खबर मिलते ही गांव और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मृतक उत्तम सिंह के पिता पप्पू सिंह, उनके चाचा, समाजसेवी इश्तियाक सेठ, हारिस, शादाब और अब्दुल्ला तुरंत ऊंचाहार के लिए रवाना हो गए। एक साथ दो युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!