उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला स्तरीय पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने कार्यक्रम विभाग द्वारा संचालित कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्ष 2024–25, 2025–26 में निर्माण के लिए स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्रों के शीघ्र कार्य कराते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य कराएं। उन्होंने समस्त सीडीपीओ से कहा कि सैम, मैम चिन्हित बच्चों के अभिभावकों की आर्थिक स्थिति में संवर्धन का प्रयास करे,उसके लिए केन्द्र-राज्य सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं से जोड़ा जाय एवं आवश्यकतानुसार स्वयं सहायता समूह से भी जोड़ा जाय। उन्होंने कहा कि गर्भवती, धात्री, महिलाओं,बच्चो को पोषण का वितरण शत प्रतिशत एफआरएस के माध्यम से कराना सुनिश्चित कराया जाय। आधार प्रमाणीकरण का कार्य पूरा कराने के निर्देश सीडीपीओ को दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं से संबंधित प्रोत्साहन राशि की फीडिंग पीएमएफएस पोर्टल पर ससमय शत प्रतिशत फीड कराए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का प्रशिक्षण करा ले ताकि उनके किए गए कार्यों का संबंधित पोर्टल पर सही से फीडिंग कर सके। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के पात्र लाभार्थियों का जिनका आवेदन शेष है का आवेदन कराते हुए सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए योजना से लाभान्वित किया जाय। 0–5 वर्ष तक के बच्चों की लंबाई, वजन आदि पोषण ट्रैकर पर फीड कराए। हाट कुक्ड के तहत रसोईयों का मानदेय समय से भुगतान कराए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

