उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के आलमगंज गांव में शुक्रवार दोपहर बिजली का फॉल्ट ठीक करते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार भेवली गांव निवासी 25 वर्षीय पवन कुमार पुत्र स्वर्गीय महावीर बिजली बनाने का काम करते थे। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह आलमगंज गांव में बिजली का फॉल्ट ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचाया गया है। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और उनका रो-रोकर बुरा हाल होता रहा। बताया जाता है कि पवन कुमार निजी तौर पर बिजली बनाने का कार्य करते थे। इसके अलावा सूचना मिलने पर वह बिजली विभाग के संविदा लाइनमैन कर्मचारियों के साथ भी काम करने जाते थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की अचानक मौत से गांव में भी शोक का माहौल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

