उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र में गुरुवार को कस्बा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कस्बा निवासी केश कुमार सोनी उर्फ पुट्टू, पुत्र स्वर्गीय रामलाल एवं स्वर्गीय जगन्नाथिया, अपनी पान की गुमटी के लिए चौराहे से गुटखा खरीदने गए थे। सामान लेकर साइकिल से वापस लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गाजीपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक की पान की गुमटी किरण सिंह डिग्री कॉलेज के पास स्थित थी। वह अपने पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनका पैतृक गांव सुसवन बुजुर्ग है, जबकि वर्ष 2005 से वह अपने परिवार के साथ गाजीपुर कस्बे में रह रहे थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

