उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 27.07.2026 को थाना राधानगर पर गुमशुदा मुख्य आरक्षी विजय कुमार यादव पुत्र शंम्भूनाथ यादव निवासी उसरही, पोस्ट शिवगढ सोरांव, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 39 वर्ष, पुलिस लाइन फतेहपुर में तैनात थे, उनके संबंध में गुमशुदगी दर्ज की गई है। वह दिनांक 12.07.2026 को लगभग सायं 07:30 बजे फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर अंतिम बार देखे गए थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। उनकी तलाश हेतु पुलिस द्वारा काफी प्रयास किया गया, किन्तु अभी तक उनका कोई सुराग प्राप्त नहीं हो सका है। अगर किसी थाना/चौकी अथवा किसी भी नागरिक को इस संबंध में कोई भी सूचना हो तो कृपया थाना राधानगर पर निम्न नम्बरों पर सूचित करने का कष्ट करें। हुलिया- रंग गेहुँआ, इकहरा मजबूत बदन, लम्बा चेहरा, लम्बाई करीब 5 फुट 08 इंच, उम्र करीब 39 वर्ष। क्षेत्राधिकारी थरियांव दुर्गेश दीप मो0 नं0- 9454401290
प्रभारी निरीक्षक थाना राधानगर श्याम सुन्दर श्रीवास्तव मो0 नं0-9454403358
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!