उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर रोड में अलियाबाद गांव के समीप रविवार की सुबह लगभग 10 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर गाड़ी अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकरा गई। लोडर में करीब ढाई दर्जन श्रद्धालु सवार थे लगभग सभी श्रद्धालु गंभीर घायल हो गए दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जिसमें कुछ लोगों की हालत अधिक गंभीर होने पर उनको कानपुर रेफर किया गया।

बताया जाता है कि लोडर में सभी श्रद्धालु कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के कोरवा गांव के रहने वाले है। सभी लोग अपने गांव से लोडर द्वारा प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा स्थित मानगढ़ श्री कृपालु धाम प्रसिद्ध मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई। लोडर में सवार शीलू देवी पुत्री मुन्ना, निशा पुत्री मुन्ना, छाया देवी पुत्री झल्लर, नैना पुत्री नरेश, प्रीति पुत्री कल्लू, छुटकी देवी पुत्री कल्लू, उमेरी पत्नी मुन्ना सहित करीब ढाई दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें सात लोगो की हालत गम्भीर होने पर उनको डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

वही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मागंलिक ने बताया आज सुबह 9:00 बजे सूचना मिलती है बिंदकी थाने को 112 के माध्यम से कि एक पिकअप है जो कि एक पेड़ से टकराई है, उसकी वजह से वो पलट गई है और जो पिकअप पे सवार कुछ लोग थे वो घायल हो गए। सूचना पाते ही तुरंत वहां पर हमारी पुलिस पहुंचती है और सबसे पहले जो घायल थे उनके इलाज की व्यवस्था करवाती है और यहां पर मेडिकल कॉलेज लेके आती है। टोटल जो इंजर्ड लोग यहां मेडिकल कॉलेज आए हैं वो टोटल 29, छोटे-बड़े मिलाकर सब 29 लोग आए हैं। और इनमें से करीब सात लोगों को अभी रेफर किया गया है कानपुर हैलट में हेड इंजरीज की वजह से। और अभी कोई बहुत ज्यादा क्रिटिकल सिचुएशन में कोई नहीं है, फिर भी मेरे और डीएम मैम के द्वारा सभी जो इलाजरत लोग हैं उनकी कंटीन्यूअसली मॉनिटरिंग की जा रही है। और कानपुर हैलट मेडिकल अस्पताल में भी समन्वय स्थापित कर लिया गया है बेहतर व्यवस्था के लिए।

अभी ड्राइवर से मेरी बात हुई, उसके द्वारा बताया गया था ये कोराई गांव है थाना बिंदकी में, वहीं से यह लोग सवार हुए थे और इनको मनगढ़, प्रतापगढ़ जाना था दर्शन के लिए। और इसमें जो वाहन का स्वामी था वो भी बैठा हुआ था, उसके भी चोटें आई हैं। अभी ड्राइवर ने ये बताया है कि स्टीयरिंग और ब्रेक फेल हो जाने के कारण वो गाड़ी कंट्रोल नहीं कर पाया और गाड़ी पेड़ से जाकर टकरा गई है। सही कारण एक्सीडेंट के क्या थे, उसका जो गाड़ी का टेक्निकल मुआयना और घटनास्थल के निरीक्षण के बाद क्लियर हो जाएगा। अभी हमारी प्राथमिकता जो इलाजरत लोग हैं, उनकी अच्छे से उनका ट्रीटमेंट हो जाए और वो बच जाएं, उसको लेकर हम अग्रसर हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

