उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अलग-अलग थानां क्षेत्रो में घर मे काम कर रही दो महिलाओं को ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी होने पर परिजन उनको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने एक की हालत गम्भीर देखते हुए उसको कानपुर रेफर कर दूसरी को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थानां क्षेत्र के पखरौली गांव निवासी सुनील की 35 वर्षीय पत्नी सोमवती अपने घर में घरेलू काम कर रही थी। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसको प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी अमन पटेल व पायलेट जितेंद्र कुमार के साथ कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

इसी तरह औंग थाना क्षेत्र के गंचौली गांव निवासी नरेंद्र की 40 वर्षीय पत्नी सुषमा देवी अपने घर में घरेलू काम कर रही थी। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 904468441

By

Share
Share
error: Content is protected !!