उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के ताम्बेश्वर नगर में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणो से युवक ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनो को हुई तो तुरन्त उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार शहर के क्षेत्र ताम्बेश्वर नगर निवासी सोमनाथ का 24 वर्षीय पुत्र राहुल राज ने रविवार की दोपहर लगभग 1 बजे फांसी लगा लिया। तभी परिजनों की नजर उस पर पड़ गयी तो उसे तत्काल फांसी के फंदे से उतार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेन्सी में तैनात डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पिता पुत्र द्वारा आत्महत्या किये जाने कारण नहीं बता सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

