उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा कस्बे में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पवित्र सावन मास में हसवा सहित आस पास के गांव शंकरपुर, चकमियापुर के कांवरिया हसवा के ट्रांसफार्मर चौराहा के पास दोपहर में कवारियों टीम इकट्ठा हुए। दर्जनों कांवरियों ने गंगाजल लेने के लिए सुंदर कावड़ सजा रखी थी। ट्रांसफार्मर चौराहा के पास ग्रामीणों ने सभी कांवड़ियों को तिलक लगाया और मुंह भी मीठा कराया गया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में कावड़िया डीजे की धुन में भक्ति गीतों में झूमतें हुए धीरे-धीरे पैदल आगे बढ़तें हुए मीर सदन मोहल्ला होते हुए बस स्टॉप पहुंचें बस स्टॉप, पासिन पुरवा, हसवा मोड पहुंचे। इसके बाद धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए बिलंदा पहुंचे। और बिलंदा की आनंदी माता मंदिर में थोड़ी देर रुकने के बाद धीरे-धीरे बढ़ाते हुए बीवीहाट नेशनल हाईवे हनुमान मंदिर पहुंचे। इसके बाद कावड़ियों की टोली धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए भिटोरा बाईपास पहुंचे। वहाँ से धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए भिटौरा की ओम घाट के लिए निकल पड़े। पैदल यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने कांवड़ियों को रोककर जलपान कराया और पुष्प वर्षा भी किया। उधर भिटौरा घाट पहुंचने के बाद सभी कांवरियों की टोली विश्राम करेंगे। देर शाम हर वर्ष की तरह ग्रामीण सभी कांवड़ियों के लिए भोजन लेकर भिटौरा घाट जाएंगे। और रात्रि 12 बजे के बाद सभी कांवरिया स्नान करने के बाद गंगाजल लेकर पैदल शहर स्थित सिद्धपीठ तामेश्वर मंदिर पहुंचेंगे। जहां भगवान का चला अभिषेक करने के बाद अपने-अपने घर के लिए प्रस्थान करेंगे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

